{"_id":"5df5281d8ebc3e879b77ea60","slug":"shops-will-be-closed-against-online-trading-hardoi-news-knp5322234111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन व्यापार के विरोध में आज बंद रहेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन व्यापार के विरोध में आज बंद रहेंगी दुकानें
विज्ञापन
हरदोई। ऑनलाइन व्यापार के विरोध में रविवार को व्यापारी दुकानें बंद रखेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। उद्योग व्यापार संगठन भी बंदी के समर्थन में है। शहर के सिनेमा चौराहे पर पदाधिकारी व व्यापारी मानव शृंखला भी बनाएंगे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में शनिवार को बाइक रैली की शुरुआत शहर के महात्मा गांधी मार्ग से हुई। बाइक रैली शहर के नुमाइश चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, सिनेमा चौराहा, लखनऊ चुंगी, रेलवेगंज, अस्पताल तिराहा सहित सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। सिनेमा रोड पर बाइक रैली के दौरान ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि वैश्वीकरण के युग में हम बहुत तेजी से ऑनलाइन खरीदारी पर निर्भर होते जा रहे हैं। सभी शहरों में ऑनलाइन कंपनियों द्वारा घरेलू उत्पाद बेचे जा रहे हैं।
जो सामान पहले बाजार जाकर दुकानों से खरीदा जाता था, वही आज ऑनलाइन मिल रहा है। बड़ी कंपनियां मुनाफा अपने देश में लगाती हैं। हम इन कंपनियों को मालामाल कर रहे हैं। इसके विरोध में व्यापारी हड़ताल कर रहे हैं। इस मौके पर जिला प्रभारी अब्बाद हुसैन सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिंदपीर चौराहे पर पुतला फूंकेंगे
हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल भी हरदोई बंद का एलान कर चुके हैं। इसको लेकर बंदी के दिन रविवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जिंदपीर चौराहे पर पुतला फूंका जाएगा।
मेडिकल स्टोर भी रहेंगे बंद
हरदोई। हरदोई केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव नितीश कृष्ण मुखर्जी ने बताया कि आनलाइन व्यापार के विरोध में दवा व्यापार भी पूरी तरह से बंद रहेगा। जिला चिकित्सालय के निकट और नर्सिंग होम के अंदर की दुकानें ही खुली रहेंगी।