{"_id":"642aeea494bb0ec255056af8","slug":"shops-will-be-built-on-unusable-land-of-sub-centres-hardoi-news-c-12-1-160594-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उपकेंद्रों की निष्प्रयोज्य भूमि पर बनेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उपकेंद्रों की निष्प्रयोज्य भूमि पर बनेंगी दुकानें
Mon, 03 Apr 2023 08:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत उपकेंद्रों की निप्रयोज्य भूमि का अब विभाग आय बढ़ाने के लिए व्यावसायिक प्रयोग करेगा। इसके लिए जनपद के सभी उपकेंद्रों में विभाग को आवंटित भूमि का विवरण मांगा गया है।
जनपद में 54 विद्युत उपकेंद्र संचालित है। उनके परिवार में ही विभागीय कार्यालय भी संचालित हो रहे है। शासन की ओर से उपकेंद्रों में निष्प्रयोज्य भूमि का प्रयोग करने के उद्देश्य से कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत उपकेंद्र की भूमि पर व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, इसके अलावा अगर भूमि अधिक है,तो उस पर कांम्पेलेक्स बनाया जाएगा।
इसके अलावा भूमि को लीज पर भी दिया जाएगा, ताकि उससे होने वाली आय से विभाग को राजस्व मिल सके। जनपद के सभी उपकेंद्रों को आवंटित भूमि के संबंध में विवरण माध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से मांगा गया है। जनपद में सभी अवर अभियंता से उपखंड भूमि के संबंध में राजस्व विभाग से विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए गए है। अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि भूमि का विवरण मांग था, जिसके लिए संबंधित अधिशासी अभियंता का भूमि का विवरण एकत्रित कर उच्चाधिकारियों को सूचना भेजने के निर्देश दिए गए हैं।