फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shivvendra disdrict topper

शिववेंद्र पाल बने टॉपर

Wed, 15 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
shivvendra disdrict topper
परीक्षा परिणाम आने के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के उत्साहित विद्या - फोटो : HARDOI
हरदोई। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार दोपहर घोषित कर दिया गया। जिले के 16 स्कूलों के 1514 छात्र-छात्राओं में से 1477 सफल रहे। परीक्षा परिणाम 97.55 फीसदी रहा। 97.6 प्रतिशत अंक के साथ गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के शिववेंद्र पाल ने जिला टॉप किया। इसी विद्यालय के छात्र सोमेश गुप्ता 97.2 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरे नंबर पर रहे। महर्षि विद्या मंदिर के छात्र दीप आर्यन और लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज की छात्रा मुस्कान सिंह और प्रियांशी ओमर ने 96.4 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

गुरु राम राय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 168 बच्चों में सभी पास हुए। सेंट जेवियर्स स्कूल की प्रधानाचार्या मौसमी चटर्जी ने बताया कि सभी 276 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यहां के हेमांग, संबद्ध श्रीवास्तव और सेंट जेम्स की इशिता देव ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

सेट जेम्स स्कूल के प्रधानाचार्य एलाय टारटोजा ने बताया कि उनके यहां भी सभी 150 बच्चे पास हुए हैं। न्यू हाइट्स स्कूल की चेयरमैन नमी जैन कपूर ने बताया कि सभी 61 बच्चे उत्तीर्ण हैं। यहां की नित्या मिश्रा ने 95.8 प्रतिशत अंक और आर्यन मिश्रा ने 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए। धनंजय सिंह को 94.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। सायरा बानो पब्लिक स्कूल संडीला के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि 99 प्रतिशत परिणाम रहा। 49 में 48 बच्चे पास हुए। 95 प्रतिशत अंक के साथ अल्तमस अंसारी ने विद्यालय टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला लायंस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय त्रिवेदी ने बताया कि सभी 63 बच्चे पास हुए। यहां 94 प्रतिशत अंक के साथ वैष्णवी चौरसिया टॉपर रहीं। सेंट जेवियर्स पिहानी के प्रधानाचार्य अमिताभ विश्वास ने बताया कि सभी 74 छात्र उत्तीर्ण हुए। तनिष्क सिंह ने 92 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉप किया।
इसी तरह जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्या सुमनलता द्विवेदी ने बताया कि 80 में 78 छात्र पास हुए। 94.8 प्रतिशत अंक लाकर अभिनव पाल ने बाजी मारी। संडीला टीआरएस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विभा ने बताया कि सभी 18 बच्चे पास हैं। नालंदा विद्यालय शाहाबाद में 124 में 104 छात्र उत्तीर्ण हुए।
ये स्कूल रहे शामिल
सेंट जेम्स हरदोई
सायरा बानो पब्लिक स्कूल, संडीला
न्यू हाइट्स हरदोई
महर्षि विद्या मंदिर, हरदोई
सेंट जेवियर्स हरदोई
सेंट जेवियर्स पिहानी
गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, हरदोई
अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल, बघौली
संडीला लायन्स पब्लिक स्कूल, संडीला
टीआरएस पब्लिक स्कूल, संडीला
लखनऊ पब्लिक स्कूल, माधौगंज
नालंदा पब्लिक स्कूल शाहाबाद
आश्रम पद्धति चठिया धनबाद
आश्रम पद्धति कछौना
जवाहर नवोदय विद्यालय पिहानी
श्रीशचंद्र पब्लिक स्कूल, हरदोई
साइबर कैफे पर सुबह से लगी रही भीड़
दसवीं का परिणाम जानने के लिए साइबर कैफे पर सुबह से ही भीड़ रही। कई कैफे में एडवांस में अपने अनुक्रमांक लिखाए गए और बाद में आए छात्र अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। परिणाम आने के बाद मंदिरों में भी छात्र-छात्राएं माथा टेकने पहुंचे। हरदोई बाबा मंदिर, राम जानकी मंदिर, बाबा नील कंठेश्वरनाथ मंदिर में छात्रों ने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। माता-पिता का भी आशीर्वाद लिया।

स्कूल प्रबंधनों ने संभाली कमान
इंटर का परिणाम अचानक आया था, इसलिए विद्यालय प्रबंधन ठीक से तैयारी नहीं कर सके थे। लेकिन दसवीं का पहले से ही बुधवार को परिणाम आना तय होने से विद्यालय प्रबंधन ने भी खासी तैयारियां कीं। सुबह से ही संबंधित कंप्यूटर स्टाफ विद्यालयों में मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed