फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shivani became the winner in the throw throw competition

ाला फेंक प्रतियोगिता में शिवानी बनीं विजेता

Wed, 20 Jan 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Shivani became the winner in the throw throw competition
फोटो-01- आर्य कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान भाला फेंकती छात्रा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न खेलकूद, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाला फेंक प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी शुक्ला को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

आर्य कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रहे युवा महोत्सव में बुधवार को सबसे पहले 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर शिवांगी गुप्ता रहीं। दूसरे स्थान पर गंगा गुप्ता और तीसरे स्थान पर अर्चना पांडेय रहीं। तीनों विजेता बीए तृतीय वर्ष की छात्राएं हैं। इसके बाद बाधा दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बाधा दौड़ में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिवांगी गुप्ता को पहला, बीए द्वितीय वर्ष की बुशरा खान को दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा गंगा गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाला फेंक प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी शुक्ला को विजेता घोषित किया गया। बीए द्वितीय वर्ष की ही छात्रा रंजना यादव को दूसरा और शिवानी कश्यप को तीसरा स्थान मिला। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. सरिता यादव की देखरेख में हुआ। अंग्रेजी वाक प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की नैना पाठक पहले स्थान पर रहीं।
बीए द्वितीय वर्ष खदीजा शमशी दूसरे स्थान पर और बाबी साहिबा तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध और कहानी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. उमा रानी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। यहां कहानी प्रतियोगिता में अंजली सिंह पहले स्थान पर रहीं।

तस्वीहा अंसारी द्वितीय स्थान पर और किशा नकवी को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को प्राचार्या डॉ. रानी भटनागर ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए।

फोटो-02- आर्य कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान दौड़तीं प्रतिभागी। संवाद

फोटो-02- आर्य कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान दौड़तीं प्रतिभागी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed