फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shivamgi first in race

दौड़ शिवांगी रहीं प्रथम

Tue, 28 Jan 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
shivamgi first in race
हरदोई। आर्य कन्या डिग्री कालेज में युवा महोत्सव का आयोजन सोमवार को शुरू हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन बाधा दौड़ में शिवांगी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

मार्च पास्ट के साथ युवा महोत्सव की शुरुआत हुई। सबसे पहले 100 मीटर हीट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका फाइनल 29 जनवरी को होगा। इसके अलावा 100 मीटर बाधा दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें शिवांगी गुप्ता प्रथम, बुशरा खान द्वितीय एवं गंगा गुप्ता तृतीय रहीं। खो-खो प्रतियोगिता का सेमीफाइनल हुआ। इसका फाइनल 28 जनवरी को खेला जाएगा।

शारीरिक खेलकूद के तहत गोला फेंक प्रतियोगिता में साक्षी सिंह प्रथम, मानसी द्वितीय एवं रीना देवी तृतीय रहीं। डॉ. अंजू के निर्देशन में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिखा द्विवेदी प्रथम, फुसैहा अंसारी द्वितीय एवं श्रद्धा सिंह तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में क्षमा गुप्ता प्रथम, अंजलि द्विवेदी द्वितीय एवं शिवांगी गुप्ता तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता डॉ. सुमन वर्मा के निर्देशन में हुई। कलश सज्जा प्रतियोगिता डॉ. उमारानी श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई। इसमें अंजू गुप्ता प्रथम, अराध्या कुशवाहा द्वितीय एवं आराधना कुशवाहा तृतीय रहे। प्रतियोगिताओं से पहले कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रानी भटनागर ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed