{"_id":"571e64414f1c1b350da914dc","slug":"sharda-canal-bridge-completed-to-make-voice-heard","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर पुल का निर्माण पूरा कराने के लिए आवाज की बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर पुल का निर्माण पूरा कराने के लिए आवाज की बुलंद
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
धरना देते भाकियू सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विकास खंड बावन के ग्राम सराय में अधूरे पड़े शारदा नहर पुल का निर्माण पूरा कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण आर्य ने कहा कि बावन ब्लाक में शारदा नहर पुल के अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग कई बार की चुकी है। अनशन भी किया गया, लेकिन कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि शारदा नहर के पुल पर ही जल निगम का हैंडपंप लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है। जिसको जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
अहिरोरी की ग्राम सभा विक्टोरिया गंज में सफाईकर्मी के न आने से गंदगी फैली रहती है। सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। पदाधिकारियों और किसानाें ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में सांडी के ग्राम खुटेहना के मुख्य चौराहा, राधाकृष्ण मंदिर, प्राइमरी पाठशाला में जल निगम के खराब हैंडपंप को दुरुस्त कराए जाने व सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर हो रही धांधली को समाप्त कराए जाने की मांग शामिल रही। इस मौके पर रामअवतार, बहादुर, राजाराम आदि रहे।
विज्ञापन