फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shabby building buried in debris, killing Timardar

जर्जर इमारत के मलबे में दबकर तीमारदार की मौत

Wed, 27 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 27 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shabby building buried in debris, killing Timardar
जिला अस्पताल में कर्मचारियों के लिए बनाए गए भवन जर्जर हो गए थे। अस्पताल प्रशासन ने भवन को गिराने और मलबा हटाने के लिए एक ठेकेदार को अधिकृत किया था। ठेकेदार ने इमारत को गिराना भी शुरू कर दिया। इमारत से दूर रहने के लिए कोई संकेतांक नहीं बनाए।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर निवासी श्रीराम (60) आकस्मिक कक्ष में भर्ती पुत्री सरोज पत्नी नीरुप कुमार को देखने आया था। एनेमिक होने के कारण उसके खून चढ़ाया जाना था। इसलिए श्रीराम ब्लड बैंक से खून लेकर आए थे। चिकित्सक ने खून को गरम करने के लिए कहा तो वह थैली को शरीर के पास रखकर धूप में बैठ गए।
विज्ञापन


इसी बीच ठेकेदार के कर्मचारी इमारत की दीवार की ईंटें निकाल रहे थे। अचानक पूरी दीवार भर भराकर गिर पड़ी। इससे श्रीराम उसके मलबे में दब गए। घटना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में उनको मलबे से निकला गया मगर तब तक मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में श्रीराम की पत्नी संतोष कुमारी ने बताया कि उसके दो पुत्रियां है। पुत्र न होने के कारण वह दोनों उन्हीं के साथ रहती थी। पति की किराने की दुकान है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण ही उसके पति की जान चली गई। प्रभारी एसएमएस डा.एसपी गौतम ने बताया कि इमारत गिराने की जिम्मेदारी ठेकेदार को दी गई थी। अस्पताल प्रशासन का इससे कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed