फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shaadee ka jhaansa dekar kiya dushkarm

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Mon, 23 Jul 2018 11:56 PM IST
hardoi
hardoi Updated Mon, 23 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
shaadee ka jhaansa dekar kiya dushkarm
Rape Shimla
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को उसके करीबी रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। वह लगभग एक माह तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। किशोरी ने शादी के लिए कहा तो मारपीट कर गांव के बाहर छोड़ गया। रविवार को हालत बिगड़ने पर किशोरी को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी के पिता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र को घटना की जानकारी दी। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन



मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बहनोई के छोटे भाई ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद उसे लेकर दिल्ली चला गया। पीड़ित किशोरी के पिता की मानें तो दिल्ली में लगभग एक माह तक किशोरी का यौन शोषण किया गया। पांच जुलाई को युवक किशोरी से गांव के बाहर मारपीट करने के बाद छोड़कर चला गया। पिता का आरोप है कि उसने मल्लावां कोतवाली में तहरीर दी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को पुत्री की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार को एसपी विपिन कुमार मिश्र से मिलकर  तहरीर दी। एसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।  खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed