{"_id":"69e66f6c744a49d5db0e12c2","slug":"seven-people-booked-for-dowry-death-in-the-death-of-a-married-woman-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148356-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विवाहिता की मौत में सात पर दहेज हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विवाहिता की मौत में सात पर दहेज हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
प्रेम विवाह के एक साल बाद बघराई में फंदे पर मिला था शव
दहेज में बाइक और चेन मांगे जाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के बघराई में प्रेम विवाह के एक साल बाद विवाहिता के खुदकुशी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
सांडी के बघराई निवासी डॉली (20) ने एक साल पहले गांव निवासी राहुल के साथ प्रेम विवाह किया था। रविवार की सुबह डॉली का शव ससुराल में कमरे के अंदर फंदे पर मिला था। मृतका की मां संतोषी देवी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि बेटी की शादी गांव निवासी राहुल के साथ की थी।
शादी के बाद राहुल, उसके पिता शीशराम, मां छोटी बिटिया, राहुल का बड़ा भाई रोहित, छोटे भाई देवर और रंजीत व रोहित की पत्नी दहेज में बाइक और सोने की चेन मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण आरोपियों ने डॉली की हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का मामला पति समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
अंतिम संस्कार से पहले हुआ विवाद
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव बघराई पहुंचा। रात में ही ससुरालियों और मायके पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति थी। सोमवार सुबह शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। बेटी की मौत से आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर धावा बोल दिया। इस दौरान ससुर शीशराम का सिर फूट गया। पुलिस ने बाद में अपनी निगरानी में अंतिम संस्कार कराया।