{"_id":"9058c6aa8e18c9ef37343006898a101a","slug":"seven-killer-disease-vaccine-should-take-to-protect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जानलेवा बीमारी से बचाने को लगवाएं टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जानलेवा बीमारी से बचाने को लगवाएं टीके
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन इंद्र धनुष के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत
विज्ञापन
बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों के टीके अवश्य लगवाएं और इस कार्य में
सभी लोग सहयोग करें।
इस बाबत सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने बताया कि मिशन इंद्र धनुष का चतुर्थ चरण आज से 14 जुलाई तक चलाया जाएगा, जिसमें सात जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को सात प्रकार के टीके लगाए जाएंगे। इस मिशन में मलिन बस्ती, घुमंतू नट डेेरे, निर्माणाधीन भवन, ईंट-भट्ठा, झुग्गी झोपड़ियों तथा दुर्गम स्थानों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा और सभी छूटे बच्चाें का टीकाकरण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस मिशन में टीकाकरण के साथ-साथ 9 माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जाएगी। बताया कि इस बाबत सभी सीएचसी, पीएससी और उप केंद्रों के चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि सभी कैंप लगाकर शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराएंगे और इसमें लापरवाही करने वाले चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जनता से भी अपील की कि वह अपने नजदीकी सीएचसी, पीएससी और उपकेंद्रों पर जाकर शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए मिशन इंद्र धनुष के तहत सात टीके अवश्य लगवाएं।