फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven injured in tractor-Bolero clash

ट्रैक्टर-बोलेरो की भिड़ंत में सात घायल

Thu, 13 Jul 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 13 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in tractor-Bolero clash
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : प्रत‌िकात्मक

 हरदोई। हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर गुरुवार देर रात बोलेरो और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने भिड़ंत में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

विज्ञापन


पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर निवासी छोटे की पुत्री चांदनी की ससुराल गोपामऊ में है।

गुरुवार को छोटे अपनी पुत्री काजल(8), मनसफा (7), गांव के ही फूल सिंह (40) के साथ बोलेरो से चांदनी (19) को विदा कराकर लौट रहा था।

बोलेरो सुजौली निवासी विमलेश सिंह (37) चला रहा था। रात करीब आठ बजे टडियावा थाना क्षेत्र अंतर्गत  हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर  ग्राम लालपुर मुर्तजा बख्श के निकट  बोलेरो और सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई ।
विज्ञापन


आमने-सामने हुई भिड़ंत में बोलेरो सवार सभी छह लोग एवं ट्रैक्टर चालक जाहिद पुत्र मुंशी निवासी ढकिया कला थाना पिसावा गंभीर रूप से घायल हो गया।

चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर आए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।

जाहिद गेहूं बेचने के लिए हरदोई मंडी आया था और यहां से किराने का सामान खरीद कर वापस अपने गांव जा रहा था ,तभी रास्ते में हादसा हो गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed