फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   seven days me class suru karaye

एक सप्ताह में सवायजपुर में शुरू कराएं कक्षाएं : डीएम

Wed, 15 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
seven days me class suru karaye
सवायजपुर। डीएम पुलकित खरे ने मंगलवार को सवायजपुर के रमपुरा स्थित आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन हैंडओवर होने के बाद भी कक्षायें संचालित न होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने आईटीआई के प्रधानाचार्य को व्यवस्थाएं पूरी कर कक्षायें एक सप्ताह में चालू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान 365 छात्र-छात्राएं विभिन्न ट्रेडों में पंजीकृत मिले, लेकिन कक्षाओं का संचालन आईटीआई हरदोई में होने पर डीएम ने आईटीआई के प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव से नाराजगी जताई और एक सप्ताह के अंदर कक्षाओं का संचालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कस्बा स्थित पावर हाउस का औचक निरीक्षण किया। यहां जेई रामकृपाल गैरहाजिर मिले। उपस्थिति पंजिका भी नहीं मिली। काउंटर पर बिल जमा कर रहे उपभोक्ताओं से भी डीएम ने पूछताछ की तो पता चला कि यहां व्यवस्था ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed