फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Service of two doctors terminated, answer called for third

दो डॉक्टरों की सेवा समाप्त, तीसरे से जवाब तलब

Fri, 04 Feb 2022 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Service of two doctors terminated, answer called for third
हरदोई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी की बदहाल सेवाएं मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहीं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इमरजेंसी से नदारद थे डॉक्टर, थमी सांसें शीर्षक से खबर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी, इसके बाद मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने दो डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी, जबकि एक डॉक्टर से जवाब-तलब किया है।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पारा कलॉ निवासी बिटिया सिंह (65) सांस रोगी थी। बृहस्पतिवार को सुबह उनकी तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाए थे।
विज्ञापन

जहां ड्यूटी पर कोई डॉक्टर नहीं था, जबकि जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. अशोक प्रियदर्शी और मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी थी।
डॉक्टरों के न होने पर कर्मचारियों ने बिटिया सिंह को केवल ऑक्सीजन लगा दी थी, लेकिन डॉक्टर के न होने के चलते उपचार नहीं मिल सका था। वहीं, सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बिटिया सिंह ने दम तोड़ दिया था। उनकी मौत के बाद कर्मचारी आधे घंटे ऑक्सीजन लगाकर जिंदा बताते रहे थे। उक्त खबर के छपने के बाद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने दो जूनियर डाक्टर सुरभि धर और डॉ. अभिनव रत्न लोधी की सेवा समाप्त कर दी।
इसके साथ ही सर्जन डॉ. अशोक प्रियदर्शी को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। तीन दिन में सीएमएस को स्पष्टीकरण देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed