{"_id":"875d74cac37ab572aa6e39dfb5d0f925","slug":"sena-was-fast-on-the-third-day-dutty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी अनशन पर डटी रही शिवसेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी अनशन पर डटी रही शिवसेना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की
विज्ञापन
प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में शिवसेना का अनशन तीसरे
दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक
आश्वासन नहीं मिलता, अनशन जारी रहेगा।
शिवसेना के राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि अब 14 वर्षों बाद नेताजी को शहर कोतवाली पुलिस के बंधन से छुड़ाकर प्रशासन को तुरंत स्थापित कराना चाहिए। अब जिले में भयभीत करने की नीति नहीं चलेगी। यदि प्रशासन ऐसे ही सत्ताधारी नेताओं की कठपुतली बना रहा, तो जनपदवासियों का आक्रोश भी फूटेगा।
उन्होंने कहा कि शिवसेना इस बार आरपार की लड़ाई लड़ेगा। देश के सच्चे सैनिक होने के बावजूद भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ हमेशा दुर्भाग्य जुड़ा रहा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सबसे बड़े शिकार हुए। कहा कि नेताजी की मूर्ति स्थापना को शिवसैनिक कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं।
पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा, जिसमें चेतावनी दी कि जब तक जिला अस्पताल चौराहे पर नेताजी की मूर्ति स्थापित नहीं की जाती या फिर उसका ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक शिवसेना का क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर राजन वर्मा, राजेश मिश्रा, राकेश दीक्षित और मोहित गौतम आदि मौजूद थे।