फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Security personnel will be deployed at every inch

चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे सुरक्षा कर्मी

Tue, 29 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Tue, 29 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Security personnel will be deployed at every inch

कौमी एकता सम्मेलन के दौरान शहर अभेद दुर्ग के रूप

विज्ञापन
में नजर आएगा। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। हैलीपैड से जनसभा स्थल तक के मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा, वहीं शहर के अंदर वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उधर, मंगलवार को सेना के हेलीकाप्टरों ने रिहर्सल किया, वहीं जनसभा स्थल की भी सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया गया।

ज्ञात हो कि सांसद नरेश अग्रवाल के जन्म दिवस पर कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। एक अक्तूबर को होने वाले सम्मेलन में उपराष्ट्रपति हामिद अली अंसारी, गवर्नर राम नाईक, राज्य सभा सांसद राम गोपाल यादव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल सहित कई लोग शामिल होंगे।

जिले में पहली बार उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सम्मेलन के दिन शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से खाका तैयार किया गया है।

उपराष्ट्रपति अमौसी हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेें। उनके साथ तीन हेलीकाप्टर हाेंगेे। उनके लिए पुलिस लाइन में हैलीपैड बनाया गया है। मंगलवार को तीनों हेलीकाप्टर ने पुलिस लाइन में लैंडिंग कर रिहर्सल किया और स्थानीय अफसरों को दिशा निर्देश दिए। तीनों हेलीकाप्टर में वायुसेना के अधिकारी आए थे।

उधर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने मंगलवार को जनसभा स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और तैयारियों के विषय में निर्देश दिए। उधर, एएसपी बीसी दुबे भी जनसभा स्थल पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्था के विषय में दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सीओ सिटी रामलाल राय सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उधर, जनसभा स्थल के लिए चार गेट बनाए गए हैं। घंटाघर रोड़ पर बने जीआईसी गेट और डीआईओएस कार्यालय से बनाए गए गेट से आम जनता को प्रवेश मिलेगा।

मुख्य डाकघर मार्ग पर राजकीय पुस्तकालय गेट से विशिष्ट अतिथि और मीडिया कर्मियों का प्रवेश होगा, वहीं डाकघर मार्ग पर जीआईसी के मुख्य द्वार से उपराष्ट्रपति का काफिला प्रवेश करेगा। इसके अलावा जनसभा स्थल पर दो मंच बनाए जा रहे हैं। मुख्य मंच पर उपराष्ट्रपति के अलावा गवर्नर, सांसद नरेश अग्रवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल, सीएम से नामित एक कबीना मंत्री रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed