{"_id":"591de6704f1c1b864bf241ce","slug":"second-day-mourning-shade-in-raddaypurwa","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे के दूसरे दिन रद्देपुरवा में छाया रहा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के दूसरे दिन रद्देपुरवा में छाया रहा मातम
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 18 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली के रद्देपुरवा में बुधवार को पेड़ गिरने से गैराज के नीचे खडे़ सोनेश की मौत हो गई थी। जबकि चार घायल हो गए थे। पुलिस ने देर रात शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। गुरुवार को परिजनों ने शव को बाग में दफन कर दिया। शव ले जाते समय सोनेश की मां रोते-रोते बेहोश हो गई थी। जबकि गुुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती अंशू के पैर का प्लास्टर कराया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र रद्देपुरवा गांव के आनंदधाम मंदिर के पास बने पूर्व प्रधान अशोक के गैरेज पर बुधवार दोपहर आंधी-बारिश में पकड़िया का पेड़ गिर गया था। गैरेज के मलबे में सोनेश (15), अर्पित (9), अंशू (16), अंशुल (19)और रनवीर (55) दब गए थे। हादसे में सोनेश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जबकि अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीएम और एएसपी की मौजूदगी में करीब ढाई घंटे तक बचाव कार्य चला था। बुधवार रात सोनेश के शव का पोस्टमार्टम कराया था। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सुबह ओंकार के घर पर लोगों की भीड़ पहुंच गई।
विज्ञापन
करीब 11 बजे बाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो भाइयों में बड़ा सोनेश ज्ञान स्थली स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। छोटा भाई सौरभ (10) कक्षा तीन में पढ़ता है। हादसे में पूर्व प्रधान के भतीजे अंशू का पैर टूट गया है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य घायल अर्पित, अंशुल और रनवीर की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया।