फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sealdah Express started from Jammu, will arrive in the district today

Hardoi News: जम्मू से चली सियालदह एक्सप्रेस, जिले में आज आएगी

Tue, 02 Sep 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sealdah Express started from Jammu, will arrive in the district today
हरदोई। जम्मूतवी से चलकर कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस बाढ़ और भूस्खलन के बाद से बंद बुधवार को जिले में आएगी। मंगलवार को जम्मूतवी स्टेशन से सियालदह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर रवाना की गई। सप्ताह में दो दिन चलने वाली जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस को पूरे सितंबर के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

जम्मू में 17 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई और भूस्खलन भी हो गया था। इस कारण से जम्मूतवी स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। जम्मू से चलने वाली ट्रेन संख्या 13151-52 जम्मूतवी और कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस और 1269-70 जम्मूतवी से कानपुर तब से निरस्त है। वहीं 15651-52 को सहारनपुर से संचालित किया जा रहा था। हालांकि, बीच में ट्रेन निरस्त भी की गई। अब स्थितियां सामान्य होने लगी हैं तो रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि अभी सियालदह एक्सप्रेस को शुरू किया गया है। मंगलवार को यह ट्रेन जम्मूतवी स्टेशन से रात साढ़े आठ बजे रवाना की गई। यह निर्धारित समय पर बुधवार को हरदोई स्टेशन पहुंचेगी। जम्मूतवी से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन 12469-70 जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस सितंबर माह के लिए निरस्त की गई है। ट्रेन संख्या 15651 गुवाहटी से जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस को सहारनपुर स्टेशन से आठ, 15, 22 और 29 सितंबर को संचालित किया जाएगा। वहीं 15652 लोहित एक्सप्रेस तीन, 10, 17 और 24 सितंबर को सहारनपुर के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रियों को मिलेगी राहत
जम्मूतवी से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन से जिले से काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। लंबी दूरी की ट्रेन होने की वजह से यात्रियों की भीड़ स्थानीय स्टेशन से अलग-अलग स्टेशन के लिए चढ़ती थी। रेलवे की माने तो सियालदह एक्सप्रेस से दैनिक यात्रियों के आरक्षित यात्रियों के लिए काफी सीट बुक होती थी। एक महीने का आंकड़ा देखें तो सियालदह ट्रेन में डेढ़ से दो हजार आरक्षण हो जाते थे जबकि अनारक्षित टिकट भी काफी संख्या में खरीदे जाते थे। ट्रेन बंद होने से यात्रियों को परेशानी तो हो रही थी, रेलवे को नुकसान भी हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed