{"_id":"5ea073388ebc3e902a3e00d3","slug":"seal-kasbo-me-hui-tharmal-skaining-hardoi-news-knp5565294178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील कस्बों में हुई थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील कस्बों में हुई थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
फोटो- 22- सांडी कस्बे में सैनिटाइजेशन का कार्य देखते एसडीएम बिलग्राम कपिल देव और सीएचसी अधीक्षक डॉ.
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के चारों सील कस्बों पाली, सांडी, पिहानी और बिलग्राम में बुधवार को लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इन इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जा रही है।
सांडी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा बुधवार को भी पूरी तरह बंद रहा। एसडीएम बिलग्राम कपिलदेव यादव, थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आशीष अग्रवाल कस्बे में भ्रमण करते रहे और सैनिटाइजेशन का जायजा लिया। डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 2221 घरों में रहने वाले 11567 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग 17 टीमों ने की। पांच टीमों को ग्रामीण इलाकों में भी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कस्बे के एक मोहल्ले में एक अधिवक्ता ने टीम का सहयोग नहीं किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने परिवार की थर्मल स्क्रीनिंग करा ली। डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि कुल आठ लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन ये लोग अलग-अलग शहरों से आए थे, इसलिए एहतियात बरती गई है।
पाली प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने बुधवार को कस्बे में 1457 घरों में रहने वाले 7570 लोगों की स्क्रीनिंग की। पाली सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला ने बताया कि सभी लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा गया है। उन तीन वार्डों में भी दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग करा दी, जहां खानापूरी के आरोप लगे थे। उधर आबिदनगर वार्ड में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हाजी अब्दुल सत्तार खां और उनके पुत्र पूर्व अध्यक्ष रिजवान खां ने माला पहनाकर किया। यहां भी पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह गश्त करते रहे।
विज्ञापन
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में बुधवार को भी पूरी बंदी रही। कस्बे के सभी बाजार बंद रहे और अधिकांश मार्गों पर सन्नाटा रहा। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला और कस्बा चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह कस्बे का भ्रमण करते रहे। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या के निकट सीतापुर और लखीमपुर की सीमाओं पर बैरियर लगाकर पुलिस टीम जांच करती रही।
पिहानी के मोहल्ला मिश्राना ग्राम लहरिया, पंडरवा किला और मगरापुर के निवासी चार युवक कोटा से लौटे हैं। इन चारों की जांच के बाद इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। बिलग्राम कस्बे में भी पूरी बंदी रही। पुलिस टीमें नगर भ्रमण करती रहीं।