फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SDM took statements of CHC administration and victims' families

एसडीएम ने सीएचसी प्रशासन व पीड़ित परिजनों के बयान लिए

Sat, 09 Jan 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
SDM took statements of CHC administration and victims' families
फोटो-23- सीएचसी हरपालपुर में स्वास्थ्य कर्मियों के बयान लेते एसडीएम दीपक वर्मा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। सांडी के प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता के मौत के मामले की शनिवार को एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा ने सीएचसी पहुंच कर जांच की। एसडीएम ने घटना में सीएचसी प्रशासन की भूमिका जांची और अधीक्षक समेत स्टॉफ के बयान दर्ज किए। इसके बाद ग्राम पूराअत्ता जाकर मृतका के परिजनों के भी बयान लिए।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम पूराअत्ता निवासी मीनाक्षी (28) पत्नी राहुल अग्निहोत्री को प्रसव पीड़ा होने पर पिछले शनिवार को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया था। इसके बाद परिजन उसे सांडी के प्राइवेट अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान मीनाक्षी की मौत हो गई थी। इस मामले में पति राहुल अग्निहोत्री ने सांडी थाने में प्राइवेट अस्पताल संचालक आलोक कुमार दीक्षित, सीएचसी की नर्स समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने सीएचसी के चिकित्सकों व स्टॉफ पर जिला अस्पताल भेजने की जगह पत्नी को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह देने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, डीएम ने पूरे मामले की प्रशासनिक जांच कराने का आदेश दिया था। डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा ने सीएचसी पहुंच कर अधीक्षक राणाप्रताप सिंह, आशा व नर्स के बयान लिए। एसडीएम ने ग्राम पूराअत्ता पहुंच कर राहुल और उसके परिजनों के भी बयान दर्ज किए। एसडीएम ने बताया कि अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed