{"_id":"5e1f5a758ebc3e4b533c792b","slug":"scout-learnt-hardoi-news-knp538651677","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड ने सीखा टेंट बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड ने सीखा टेंट बनाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। केन ग्रोवर पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के पहले दिन स्काउट-गाइडों को रंगोली, टेंट बनाना और विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना सिखाया गया।
विद्यालय प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने स्काउट ध्वज फहराकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्काउट शिविर का आयोजन जरूरी है। इससे बच्चों के अंदर अनुशासन, स्वयं कार्य करने की भावना विकसित होती है। शिविर के दौरान बच्चों ने अनुशासन के साथ विद्यालय परिसर में सफाई की और पौधों को पानी दिया।
शिविर संचालक विकास कुमार ने स्काउट झंडा गीत, वर्दी पहनना, सेल्यूट करना सिखाया। प्रशिक्षक सारिका ने प्रार्थना करना व अन्य गतिविधियों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। इस मौके पर अयोध्या प्रसाद ,पवन रेखा, ममता वाजपेई, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।