फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Scout guides were given a lesson to stay in discipline

स्काउट गाइड को अनुशासन में रहने की दी गई सीख

Mon, 18 Jan 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Scout guides were given a lesson to stay in discipline
फोटो- 22- डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर में स्काउट गाइड को प्रशिक्षण देतीं प्रशिक्षक क? - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्काउट और गाइड जिला संस्था की ओर से स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन शिविर के तीसरे दिन सोमवार को प्रशिक्षकों ने अनुशासन में रहने एवं स्काउटिंग आंदोलन की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर में सबसे पहले प्रशिक्षकों व प्रतिभागियों ने ध्वज शिष्टाचार में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र में लीडर ऑफ द कोर्स एलओसी दिनेश यादव, प्रशिक्षक टीम साहब लाल यादव, काउंसलर अनूप कुमार के साथ विभिन्न सत्रों के माध्यम से स्काउटिंग आंदोलन की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा स्काउट गाइड को प्रवेश, प्रथम सोपान व द्वितीय सोपान के बारे में विशेष जानकारियां दी गईं। शिविर परिसर में विद्या भारती शिक्षा परिषद संभाग निरीक्षक रणवीर सिंह व जिला प्रमुख विद्या भारती देवेंद्र पाल सिंह का आगमन हुआ। दोनों अतिथियों ने शिविर कार्य व सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइड विंग में द्वितीय सत्र में कल्पना भदौरिया ने प्रगतिशील प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। शिविर में काउंसलर आकाश कश्यप द्वारा मार्चपास्ट का अभ्यास कराया गया। जिला सचिव डॉ. राजेश तिवारी ने शिविर की व्यवस्थाओं की कमान संभाली। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि शीर्षेदुशील विपिन ने कार्यक्रमों की सराहना की।

प्रशिक्षण सत्र में सहायक प्रशिक्षक रमेश चंद्र वर्मा, अतुल कांत सिंह, विजय यादव, विवेक श्रीवास्तव, विपिन त्रिपाठी, विकास कुमार, शैलेश प्रकाश, प्रेम श्रीवास्तव, सांत्वना सिंह, गरिमा मिश्रा, अलका गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed