फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Scorching sun during the day, a chill as evening falls... and now, a rain alert

Hardoi News: दिन में धूप का सितम, शाम होते ही ठंडक...अब बारिश का अलर्ट

Tue, 06 Oct 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Scorching sun during the day, a chill as evening falls... and now, a rain alert
- मौसम विभाग ने जिले में दो दिन बारिश का जारी किया यलो अलर्ट
विज्ञापन

- दिन में पारा 31 डिग्री तक पहुंचने से बढ़ी तपन, शाम होते ही हवाओं में घुली ठंडक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन के समय सूरज के तीखे तेवर और तपन लोगों को पसीने से तर-बतर कर रही है, तो वहीं ढलते सूरज के साथ हवाओं में घुलती ठंडक मौसम को सुहावना हो रहा है। तापमान के इस उतार-चढ़ाव से आम जनजीवन बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए बारिश की संभावना जारी करते हुए जिले में येलो अलर्ट की चेतावनी दी है। इस दौरान बारिश और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की बात भी कही गई है।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। दिन में गर्मी और शाम को ठंडक के कारण लोग कपड़ों को लेकर भी असमंजस में हैं। वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बुधवार से जिले में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। अगले दो दिन मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। मंगलवार को जिले में दिनभर धूप का असर रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज गर्मी के कारण लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते ही मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 75 प्रतिशत और शाम को 69 प्रतिशत रही। पश्चिम दिशा से करीब दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन



किसानों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के बाद प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक खुले स्थानों पर न जाने और सावधान रहने की हिदायत दी है। वहीं, खेतों में कटी या पकी खड़ी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए किसानों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, ताकि बारिश के कारण होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed