{"_id":"5e3314118ebc3e4b18059064","slug":"school-s-class-iv-worker-dies-due-to-tractor-collision-hardoi-news-knp5414981126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत
विज्ञापन
ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे जूनियर हाईस्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बाइक में बुधवार शाम कोतवाली देहात के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर बिलग्राम चुंगी निवासी ब्रजेश तिवारी (53) टड़ियावां कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात थे। बुधवार शाम वे डयूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।
रास्ते में सीतापुर रोड पर कोतवाली देहात के पास उनकी बाइक में सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चलाते समय ब्रजेश तिवारी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने ब्रजेश के फोन से परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए और ब्रजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इस पर परिजनों ने उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल मेें भर्ती करा दिया। देर रात इलाज के दौरान ब्रजेश की मौत हो गई। ब्रजेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि ब्रजेश के सात बेटे हैं। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।