फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   School of Health and Education Department team arrived

स्कूल पहुंची स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की टीम

Sun, 15 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 15 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
School of Health and Education Department team arrived

ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा ने क्षेत्र के विकास में एक

विज्ञापन
नई पहल शुरू करते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की टीम के साथ स्कूल में चौपाल लगाई, जिसमें बच्चों और ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस दौरान आई समस्याओं का उन्होेंने मौके पर निस्तारण किया।

कहा कि कार्यक्रम हर बुधवार और शनिवार को चलेगा। पहले चरण में उन्होंने शनिवार को चार गांवों में चौपाल लगाई। ब्लाक प्रमुख के साथ एबीआरसी सियाराम शर्मा, अनिल शर्मा, पीएचसी के डा. पंक ज मिश्रा, डा. परमल शुक्ला, डा. निहारिका वर्मा बिराहिमपुर के मजरा बौसरा पहुंचे।

यहां स्कूल में चौपाल लगाकर टीचरों से जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने और बच्चों पर ध्यान देने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाया भी। स्वास्थ्य टीम ने गांव की गर्भवती महिलाओं के टीके लगाए और कुपोषित बच्चों की जांच की, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने दलिया वितरण किया।

इसके बाद टीम नवलिया, तुर्तीपुर और सरसईया गांव स्थित स्कूल पहुंची जहां बच्चों का परीक्षण किया गया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि गांव में टीचर, अभिभावक, प्रधान व बीडीसी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। विश्वास है कि यदि सभी ईमानदारी से कार्य करेंगे तो गांव का विकास होगा।

उन्होंने तुर्तीपुर स्कू ल की बाउंड्रीवाल देख अपनी निधि से निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम स्वच्छता समिति के फंड से एक स्वास्थ्य किट मुहैया कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed