{"_id":"5e161c488ebc3e87a0235dcc","slug":"say-three-talak-hardoi-news-knp537192222","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ऐंगवां निवासी अधेड़ ने दामाद व उसके परिजनों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने व मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली के गांव ऐगवां निवासी जमील अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने बेटी मोनिस की शादी पिछले साल मार्च में थाना पाली के गांव निजामपुर निवासी तौहीद खां पुत्र नौसे के साथ की थी।
बताया कि पति व ससुराली दहेज की मांग कर मोनिस को परेशान करने लगे। जमील अहमद ने बताया कि इसका पता चलने पर उसने उन्हें समझाने का प्रयास किया। 27 दिसंबर को आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की और जेवर छीन लिए। पति तौहीद ने मोनिस को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी पति तौहीद, ससुर नौसे, सास सोफिया, देवर तौसीफ व तस्दीक, ननद मैनिगार नरगिस व इब्ने हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।