{"_id":"617aee5be0347a59213e9b9e","slug":"sarp-dansh-hardoi-news-knp6609920166","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को सांप ने डसा, सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को सांप ने डसा, सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल
विज्ञापन
फोटो-51- जिला चिकित्सालय में मुकेश। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। खाना बना रही मां की ओर बढ़ रहे सांप को युवक ने पकड़ा को सांप ने उसे डस लिया। फिर भी हिम्मत दिखाते हुए युवक ने सांप को एक डिब्बे में बंद कर दिया और डिब्बा लेकर खुद ही जिला चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में पहुंच गया।
टड़ियावां थानाक्षेत्र के ग्राम मुगलीपुर निवासी मुकेश खेती करता है। बुधवार रात मुकेश की मां घर में खाना बना रही थी इसी बीच मुकेश वहां पहुंचा तो उसे मां की ओर बढ़ता एक सांप दिखाई दिया। मुकेश ने सांप को पकड़ने की कोशिश की तो सांप ने डस लिया। इसके बाद भी मुकेश ने उसे पकड़ एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया। देर रात युवक डिब्बे में बंद कोबरा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।
चिकित्सक ने उपचार शुरू किया और मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा सांप को अपने कब्जे में ले लिया और प्राकृ तिक स्थान पर छोड़े जाने की बात कही। मुकेश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा और उसकी हालत खतरे से बताई गई है।