फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sarda nahar kati 500 bigha fasal doobi

शारदा नहर कटी, पांच सौ बीघा से अधिक फसल हुई जलमग्र

Mon, 13 Jul 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
sarda nahar kati 500 bigha fasal doobi
टोडरपुर। शारदा नहर की पटरी रविवार की रात ग्राम सिंगोहा के पास कट गई। तेज बहाव के चलते सोमवार की दोपहर तक क्षेत्र के लगभग पांच सौ बीघा से अधिक धान व गन्ना की फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर दोपहर के बाद मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने नहर पटरी की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शारदा नहर की मुख्य शाखा की एक ओर की पटरी रविवार की रात देर ग्राम सिंहौना से कुछ दूरी पर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के पास अज्ञात कारणों से कट गई। सोमवार की दोपहर तक सिंगोहा गांव समेत कैथा पुरवा, एलिमपुर, सिंगोहा, केसरी पुरवा व चठिया आदि गांव के खेतों में खड़ी गन्ना व धान की पांच सौ बीघा से अधिक फसलें जलमग्न हो गईं। किसान श्रीपाल, गुड्डी सिंह, नरायन, रतीराम, पप्पू व प्रकाश आदि ने बताया कि पानी भरने से फसलें पूरी तरह से डूब गई हैं। नहर में पानी अब भी चालू है, जिससे पानी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। खेतों में बनी कुछ झोपड़ियों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन

कटान भरने में लगीं तीन जेसीबी
इधर नहर पटरी कटने की सूचना पर एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव व सीओ उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुुंच कर स्थिति का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने अपनी देखरेख में हेड से शारदा नहर का पानी बंद कराने के बाद नहर पटरी की मरम्मत का काम शुरू कराया। उन्होंने बताया कि 3 जेसीबी समेत ट्रैक्टर ट्रालियों व 70 से 80 श्रमिकों की मदद से नहर पटरी की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। कटान काफी बड़े एरिया में हुआ है, रात तक पटरी की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि पटरी कैसे कटी, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed