फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sanjay bane pradesh mahasachiv

प्रदेश महासचिव बनने पर संजय के समर्थकों में उत्साह

Wed, 10 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
sanjay bane pradesh mahasachiv
हरदोई। संगठन को मजबूत करने में लगी समाजवादी पार्टी ने ग्राम धोंधी निवासी पूर्व प्रदेश सचिव संजय कश्यप को अब पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया है। संजय कश्यप को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में उत्साह है। सभी ने उन्हें बधाई दी हैं।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी लोगों में गिने जाने वाले संजय कश्यप पार्टी में जिलाध्यक्ष पद के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने जितेंद्र वर्मा जीतू को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया था। इसके बाद से पार्टी में अंदरूनी खींचतान चल रही थी। और एक गुट ने संजय कश्यप को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिश भी की थी। बावजूद इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर अब संजय कश्यप को प्रदेश के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वह इससे पहले सपा के जिला और प्रदेश सचिव रह चुके हैं। युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर भी उन्होंने काम किया है। संजय कश्यप को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी देकर यह संदेश भी देने की कोशिश की है कि संघर्ष के दौर में साथ रहने वालों का पार्टी में पूरा सम्मान है। संजय कश्यप के हरदोई स्थित आवास पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता, मुकुल सिंह आशा, संजेश यादव, श्यामू कश्यप, दीपू यादव, शिवम मिश्रा आदि ने स्वागत किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, जिला महासचिव वीरेंद्र यादव आदि ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed