{"_id":"66940f382a00ca1edb0d1ec7","slug":"sandila-guest-house-will-be-rejuvenated-with-rs-155-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-116958-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 1.55 करोड़ से होगा संडीला गेस्ट हाउस का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 1.55 करोड़ से होगा संडीला गेस्ट हाउस का कायाकल्प
विज्ञापन
हरदोई। एनएच-731 बनने के साथ ही वीआईपी मूवमेंट बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत संडीला के गेस्ट हाउस का कायाकल्प कराया जाएगा।
शासन ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रस्ताव पर गेस्ट हाउस और आवासीय भवनों के कायाकल्प के लिए 1.55 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति दी है। शासन ने स्वीकृति के साथ ही काम कराए जाने के लिए 50 लाख रुपये जारी भी कर दिए हैं।
संडीला में वीआईपी मूवमेंट बढ़ने की संभावना से लोक निर्माण विभाग के साथ ही सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस को उपयोग में लाए जाने के लिए इसका कायाकल्प कराया जाएगा। शासन की ओर से विशेष सचिव कुलदीप श्रीवास्तव ने कायाकल्प के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति की जानकारी दी है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता सहित अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया कि शासन ने गेस्ट हाउस और परिसर के अन्य भवनों के जीर्णोद्धार के लिए 1,55,75,000 रुपये की स्वीकृति दी है।
उन्होंने कहा कि शासन ने काम कराए जाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 50,00,000 रुपये जारी भी कर दिए हैं। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग के राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना शारदा नहर खंड की ओर से गेस्ट हाउस का रख-रखाव किया जा रहा है। संबंधित खंड के अधिशासी अभियंता को गुणवत्तापरक प्रस्तावित काम समय से कराने के निर्देश दिए गए हैं।