{"_id":"6ac3ddbc88f7761e750e74a0","slug":"samuh-sakhis-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157903-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: समूह सखियों ने 20 हजार मानदेय करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: समूह सखियों ने 20 हजार मानदेय करने की मांग की
विज्ञापन
फोटो-08- आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठी स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाएं। संवाद
हरदोई। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से पहुंचीं सैकड़ों समूह सखियों ने सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट परिसर फिर अंबेडकर पार्क में मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समूह सखियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए डीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
समूह सखी कैडर संघ की ओर से राम देवी, पूजा देवी और कोमल ने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों के गठन से लेकर उनके संचालन तक में उनकी भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें महज दो हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है। उनका कहना था कि महंगाई के दौर में यह राशि मोबाइल रिचार्ज, आने-जाने के खर्च और परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं हैं। मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।
साथ ही प्रत्येक समूह सखी को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग रखी। कार्य के लिए इंटरनेट रिचार्ज सहित टैबलेट या मोबाइल उपलब्ध कराने, मानदेय सीधे खातों में भेजने, स्थायी करने, ड्रेस व आईडी कार्ड देने और छह माह का सवैतनिक मातृत्व अवकाश देने की भी मांग की। महिलाओं ने नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में अंजली, गुड्डन, मंजू वर्मा, नेहा सिंह, संगीता, लक्ष्मी, रामरती, रीता, ज्योति, रूबी आदि मौजूद रहीं।