फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Samples of salty, mustard oil taken

नमकीन, सरसों के तेल व लालीपॉप का नमूना लिया

Mon, 11 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Samples of salty, mustard oil taken
फोटो-43- खाद पदार्थ का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार कछौना व बघौली में अभियान चलाया। दोनों जगहों से ब्रांडेड नमकीन समेत खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। कछौना में प्लांट पर पकाने के लिए रखा केला खराब मिलने पर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी सतीश कुमार की अगुवाई में टीम ने कछौना में राघवेंद्र गुप्ता की दुकान से पैक्ड नमकीन, सरसों का तेल, अमित गुप्ता की दुकान से नमकीन श्रेया ब्रांड व आनंद कुमार की दुकान से लालीपॉप का सैंपल लिया। बघौली चौराहा स्थित राजेश की दुकान से मखाना, रसगुल्ला, सत्येंद्र कुमार की दुकान से कुट्टू का आटा व रविंद्र गुप्ता की दुकान से तहलका ब्रांड की नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन

टीम ने कछौना स्थित केला पकाने के प्लांट का भी निरीक्षण किया। पकाने के लिए रखा गया 4 कैरेट केला कटा, दाग लगा व दूषित मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, खुशीराम, घनश्याम वर्मा, रामकिशोर व अनुराधा कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। कुछ दिन पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बेनीगंज कस्बे में संचालित मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया था। जांच में मेडिकल स्टोर्स पर खाद्य विभाग के पंजीकरण के बिना ही खाद्य पदार्थ बेचे जाने की बात सामने आने पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एडीएम कोर्ट में तीन मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ वाद दॉयर किया गया है।
अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टीम ने बेनीगंज में संचालित कांत मेडिकल स्टोर, जगत ट्रेडिंग मेडिकल स्टोर व जनता मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स पर मिल्क पॉउडर, शहद, मल्टी विटामिन, सेरेलक प्रोटीन युक्त आदि की बिक्री होते पाई गई थी।

जांच के दौरान मेडिकल स्टोर्स संचालकों द्वारा खाद्य विभाग का पंजीकरण नहीं प्रस्तुत किया जा सका था। जिसके चलते उन्हें अभिलेख प्रस्तुत करने का समय दिया गया था। मेडिकल स्टोर्स संचालकों द्वारा खाद्य विभाग का पंजीकरण न प्रस्तुत किए जाने पर तीनों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दॉयर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed