फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Samples of milk and ingredients fail tests; Sandila milk dairy's license suspended

Hardoi News: दूध और सामग्री के नमूने फेल, संडीला दूध डेयरी का लाइसेंस निलंबित

Sat, 17 Oct 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Samples of milk and ingredients fail tests; Sandila milk dairy's license suspended
हरदोई। औद्योगिक क्षेत्र संडीला में संचालित रहीं संडीला दूध डेयरी से लिए दूध के चार नमूना सहित सभी सात नमूने फेल हो गए। दूध को अधोमानक पाया गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में दूध आमजन के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी न होने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने संडीला दूध डेयरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। कारोबार पर रोक लगा दी है। वाद आयोजित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संडीला औद्योगिक क्षेत्र में संचालित रही संडीला दूध डेयरी परिसर में ही पूनम दूध डेयरी के नाम से भी कारोबार होता था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम की तरफ से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट में दूध डेयरी में दो टैंकर और दो ड्रमों में मिले दूध के नमूने फेल हुए हैं। दूध को आमजन के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयोगशाला से सभी सात नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। लैक्टोज पाउडर को चिलिंग प्लांट पर उपयोग में लाए जाने पर 2.00 लाख रुपये का जुर्माना है, जबकि केमिकल के घोल और दानेदार सामग्री पर 10.00 लाख रुपये तक का जुर्माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दूध फटने न पाए इसके लिए मिलाते थे सोडियम हाइड्रोक्साइड
संडीला दूध डेयरी उद्योग में मंगलवार रात निरीक्षण मिली सामग्री में दानेदार पाउडर भी मिला था। सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में दानेदार सामग्री को सोडियम हाइड्रोक्साइड बताया गया है। सोडियम हाइड्रोक्साइड को दूध को फटने (खराब होने) से बचाने के लिए प्रयोग में लाया जाता था।
---
घोल में मिला केमिकल न घी और न ही वेजिटेबल तेल
संडीला दूध डेयरी उद्योग में निरीक्षण के समय एक डिब्बा में करीब 15 लीटर केमिकल मिला था। सहायक आयुक्त ने बताया कि घोल के रूप में मिले पदार्थ को प्रयोगशाला रिपोर्ट न तो वेजिटेवल तेल और न ही घी बताया गया है। यह पदार्थ स्वास्थ्य के हानिकारक है।

---
चिलिंग प्लांट में नहीं रखा जा सकता है लैक्टोज पाउडर
सहायक आयुक्त कुमार गुंजन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि फैक्टरी में चार बोरी में करीब 100 किलोग्राम लैक्टोज पाउडर मिला है। इसे दूध के चिलिंग प्लांट पर उपयोग में नहीं लाया जा सकता है। आशंका है कि लैक्टोज पाउडर को दूध में मिलाकर मिठास और गाढ़ापान लाया जाता रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed