{"_id":"6005c2b28ebc3e32a57305dd","slug":"sample-of-sauce-found-unsafe-hardoi-news-knp6067473163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉस का सैंपल जांच में पाया गया असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉस का सैंपल जांच में पाया गया असुरक्षित
विज्ञापन
हरदोई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से संग्रहण के बाद जांच के लिए भेेजा गया सॉस का सैंपल असुरक्षित व ब्रेड का सैंपल फेल निकला है। दोनों खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन निर्माताओं के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी में लग गया है।
हाल ही में अभिहित अधिकारी सतीश कुमार की अगुवाई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सांडी की एक दुकान से सॉस व शहर में एक दुकान से ब्रेड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। दोनों सैंपल की जांच रिपोर्ट शनिवार को विभाग को प्राप्त हो गई है।
जांच में हापुड़ में बना सॉस खाने के लिए असुरक्षित पाया गया है। इसमें मिलावट की बात सामने आई है। वहीं ब्रेड का ब्रांड जांच में फेल पाया गया है। अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि असुरक्षित पाए गए नमूने के मामले में सीजेएम कोर्ट व फेल मिले खाद्य पदार्थ के मामले में एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया जाएगा।