हरदोई। जिले की समीक्षा भटनागर जूडो में राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही है। महिला शक्ति के रूप में लोगों की प्रेरणा दे रहीं है। जूडो की इस राष्ट्रीय खिलाड़ी को शिवशंकर डेवलपमेंट सोसायटी व 10 स्क्वायर फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
शिव शंकर डेवलपमेंट सोसाइटी और 10 स्क्वायर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभय शंकर गौड़ ने बताया कि समीक्षा भटनागर कम उम्र से ही जूडो की प्रतिभावान खिलाड़ी थीं। 28 अक्टूबर को प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में महिला सशक्तिकरण में योगदान देने के लिए उन्हें सम्मानित किया। समीक्षा भटनागर ने ब्लैक बेल्ट भिलाई, छत्तीसगढ़ में गत वर्ष एक कठिन परीक्षा पास करके हासिल की है। वह पुणे, गुड़गांव, देहरादून, अमृतसर और इंदौर में जूडो की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्थान प्राप्त कर देश में गौरव पा चुकी हैं। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अदिति गौड़ ने सम्मानित करते हुए देश का गौरव बताया। 10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव गोपाल मिश्रा ने समीक्षा को उपहार देकर बधाई दी। इस मौके पर प्रशिक्षक हबीबुल्ला भी मौजूद रहे।