{"_id":"613cf4388ebc3ee2141b6f21","slug":"samadhan-diwas-hardoi-news-knp651615918","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादी से हाथ जोड़ एसपी बोले, हम पर भरोसा रखो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादी से हाथ जोड़ एसपी बोले, हम पर भरोसा रखो
विज्ञापन
फोटो-16-बाबूराम से हाथ जोड़ते एसपी अजय कुमार, साथ में डीएम अविनाश कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। समाधान दिवस पर डीएम अविनाश कुमार और एसपी अजय कुमार ने अतरौली थाने में शिकायतें सुनीं। इस दौरान संपत्ति को लेकर बेटे से परेशान एक बुजुर्ग अपनी पीड़ा बताते हुए रो पड़ा, तो एसपी ने हाथ जोड़कर कहा कि, ‘हम पर भरोसा रखो’। प्रभारी को जल्द शिकायत का समाधान कराने के निर्देश दिए।
अतरौली थाने में समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें आईं। गंजभरावन निवासी बुजुर्ग बाबूराम शुक्ला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि थाने से लेकर डीजीपी कार्यालय तक चार बार मामले की शिकायत की है, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उसके दो पुत्र सोनू और विजय कुमार के बीच चार वर्ष पूर्व मकान का बंटवारा हुआ था।
सोनू ने छह माह पहले लखनऊ स्थित आवास पर लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से विजय गांव में स्थित सोनू की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान बाबूराम की पुत्रवधू सोनू की पत्नी आरती शुक्ला भी मौजूद थी। इस पर एसपी अजय कुमार ने बुजुर्ग बाबूराम से हाथ जोड़कर कहा कि हमारे संज्ञान में शिकायत आई है, हर हाल में निस्तारण होगा। उन्होंने अतरौली प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय को खुद जाकर समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश।
विज्ञापन
समाधान दिवस में अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया, तो अधिकारी भी प्रार्थना पत्र पढ़कर सकते में आ गए। दरअसल उक्त व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी एक बहन है। बहन गांव वालों को फर्जी मामलों में फंसाने के लिए प्रार्थना पत्र देती रहती है। उसकी हरकत से गांव में भी लोग परेशान हैं और उसे भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।