फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sahara de rahe trali transformer

ट्राली ट्रांसफार्मर से बहाल की जा रही बिजली आपूर्ति

Tue, 26 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
sahara de rahe trali transformer
फोटो-13- बड़ा चौराहा पर लगा ट्राली ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। गर्मी बढ़ते ही बिजली की खपत बढ़ गई है। खपत बढ़ते ही विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने लगे हैं। ऐसे में आए दिन लाइनों में फॉल्ट आ रहा है और जगह-जगह ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इस स्थिति में लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिले, इसके लिए बिजली विभाग ट्रॉली ट्रांसफार्मर का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के नघेटा रोड, बड़ा चौराहा व जेल के पास लगा ट्रांसफार्मर 5-6 दिन पूर्व खराब हो गया था। तीनों ही जगह विभाग द्वारा ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई है। वहीं खराब ट्रांसफार्मरों को मरम्मत के लिए भेजा गया है। सिटी पॉवर हाउस के अवर अभियंता सौरभ द्विवेदी ने बताया कि जेल व बड़ा चौराहा के ट्रांसफार्मर मरम्मत के बाद आ गए हैं। बुधवार तक दोनों जगह पर ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। बताया कि शहर में पर्याप्त संख्या में ट्रॉली ट्रांसफार्मर की उपलब्धता है। लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed