{"_id":"331461f45a412d692f18de1d1ca9eec9","slug":"sadar-area-and-a-quarter-million-distributed-among-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर क्षेत्र के किसानों को बांटे गए सवा करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर क्षेत्र के किसानों को बांटे गए सवा करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 06 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील क्षेत्र के किसानों के लिए शासन से मिली
विज्ञापन
करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सहायता राशि में लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की
धनराशि का वितरण 4364 किसानों को कर दिया गया है। शेष धनराशि लगभग 20 लाख
की चेकों का वितरण 6 मई को 297 किसानोें को किया जाएगा।
सदर तहसील प्रशासन ने सहायता राशि वितरण में तत्परता दिखाते हुए अन्य पीड़ित किसानों के लिए भी शासन से धनराशि भेजे जाने के लिए जानकारी दी है। एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता ने बताया दो हजार रुपये तक की सहायता राशि चेकों को नान एकाउंटपेयी दिया गया है, ताकि किसान तत्काल संबंधित बैंक से भुगतान प्राप्त कर सकें, जबकि दो हजार से अधिक रुपये की धनराशि की चेकों को एकाउंटपेयी दिया गया है।
उन्होंने बताया कि तहसील कर्मियों ने चेक बनाने से लेकर वितरण कार्य में काफ ी तत्परता से कार्य किया है। उन्होंने बताया कि मांग के सापेक्ष काफी कम धनराशि मिलने से अभी छोटे मझोले एवं ज्यादा नुुकसान उठाने वाले किसानों को प्राथमिकता पर सहायता राशि की चेकें दी गई हैं।
जैसे ही और धनराशि प्राप्त होगी, उसका वितरण कराया जाएगा। उधर, वर्षा और ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान के लिए सदर तहसील क्षेत्र में हुए सर्वे के अनुसार सदर तहसील प्रशासन ने 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर नुकसान के आकलन से 1 लाख 53 हजार किसानों के लिए करीब सवा सौ करोड़ की सहायता राशि की डिमांड की थी, जिसके सापेक्ष सदर तहसील के लिए करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि मिली है।