फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sadak kharab

पिहानी-हरदोई मार्ग का 12 किलोमीटर हिस्सा जर्जर

Wed, 09 Sep 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
sadak kharab
ोटो-16- पिहानी हरदोई मार्ग पर ग्राम पुरेला के पास हुए गड्ढे। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी। पिहानी-हरदोई रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हाल ही में पीडब्ल्यूडी ने हरदोई से हरियावां तक सड़क पर पैचवर्क कराया था, लेकिन हरियावां से पिहानी तक का हिस्सा छोड़ दिया। इसके कारण हादसे डर बना रहता है। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अन्य कस्बों से पिहानी तक आने वाले लगभग सभी मार्ग पहले से ही जर्जर हैं। केवल पिहानी-हरदोई मार्ग ठीक था। छह साल पहले बनी इस सड़क में भी देखरेख के अभाव में गड्ढे हो गए हैं। हरियावां से पिहानी तक 12 किलोमीटर का जर्जर हिस्सा क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पिहानी व क्षेत्र से हर रोज हजारों लोगों का शहर जाना होता है।
विज्ञापन

यही सड़क जनपद को लखीमपुर से जोड़ती है। कस्बा निवासी राहुल मिश्रा, अतीक मंसूरी, रवि रस्तोगी, उवैश, सीतेश सिंह, मुबीन अतहर व अतीक मंसूरी आदि ने बताया कि देखरेख के अभाव में एक साल से सड़क में गड्ढे हैं। रास्ते में पुरेला, कुइयां व करीमनगर के पास गड्ढे काफी गहरे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। हादसों में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नागर निवासी सबील खां ने बताया कि शाहाबाद, जहानीखेड़ा व गोपामऊ आदि मार्गों की स्थिति पहले से ही खराब है। अब हरदोई जाने वाली मुख्य सड़क भी खराब होने लगी है। जल्द मरम्मत न कराई गई तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।
कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी मोहम्मद अनीस ने बताया कि एक साल में सड़क में गड्ढे हो गए हैं। समय पर मरम्मत न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। संबंधित अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मोहल्ला मिश्राना निवासी उमाकांत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोग तहसील व जिला मुख्यालय अन्य कामों के लिए जाते हैं तो उन्हें इसी सड़क से होकर जाना पड़ता है। सड़क खराब होने के कारण हादसे का डर बना रहता है।

दुर्गेश पांडेय ने बताया कि इसी मार्ग पर चीनी मिल होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन होता है। लखीमपुर जाने वाले भारी वाहन भी इधर से ही होकर गुजरते हैं, जिसके कारण सड़क जल्द ही खराब हो गई है।

फोटो-17- सबील खां। संवाद

फोटो-17- सबील खां। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-18- मोहम्मद अनीस। संवाद

फोटो-18- मोहम्मद अनीस। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed