फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sad times comes after marriage happines

शादी की खुशियों के बाद आई दुखों की आंधी

Sun, 08 May 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
sad times comes after marriage happines
फोटो-11- गांव पहुंचे मृतकों के शव के पास रोते बिलखते परिजन - फोटो : HARDOI
संडीला (हरदोई)। मथुरा में शनिवार को हुए हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत के बाद रविवार सुबह सातों शव कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर टिकरा गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। शव देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सभी ये कह रहे थे कि काश यहीं पर रोजगार मिल जाता तो इतनी दूर न जाना पड़ता। सातों शवों को खेत में दफना दिया गया। किसी को क्या पता था कि शादी की खुशियों के बाद दुखों की आंधी आ जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर टिकरा निवासी लल्लू का पूरा परिवार दिल्ली में मजदूरी करता था।
लल्लू के बेटे राजेश की 30 अप्रैल को शादी थी। इसमें शामिल होने के बाद परिवार शुक्रवार रात 11 बजे कार से लौट रहा था। कार में लल्लू, उनकी पत्नी, तीन बेटे, दो बहू और दो पौत्र थे। कार तीसरे नंबर का बेटा संजय चला रहा था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे मथुरा जनपद के थाना नौहाझील में यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में बेकाबू कार जा घुसी थी। हादसे में लल्लू (55) और उनकी पत्नी शकुंतला (50), संजय (28) उसकी पत्नी निशा (25), राजेश (20) और उसकी पत्नी नंदनी (19) व संजय पुत्र धीरज की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि छोटा बेटा श्रीगोपाल (17) और पौत्र कृष गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

परिजन रविवार सुबह करीब पांच बजे शव लेकर सुंदरपुर टिकरा पहुंचे। लल्लू के बड़े बेटे राम करन व राजू ने दोपहर करीब पांच बजे पैतृक खेत में शवों को दफन कर दिया। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, ग्राम प्रधान राम विलास, एसडीएम डीपी सिंह, सीओ महावीर सिंह, कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कार
हादसे में घायल परिवार के दो सदस्यों का आगरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अंतिम संस्कार में विधायक अलका अर्कवंशी भी पहुंचीं। परिजन आर्थिक मदद की मांग को लेकर अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। विधायक ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। सपा जिला अध्यक्ष जीतू वर्मा पटेल भी मौजूद रहे।

फोटो-12-  मौके पर मौजूद रामकरन व राजू।

फोटो-12- मौके पर मौजूद रामकरन व राजू।- फोटो : HARDOI

फोटो-13- मृतक के भाइयो से बात करती विधायक

फोटो-13- मृतक के भाइयो से बात करती विधायक- फोटो : HARDOI

फोटो-14- गांव में पसरा सन्नाटा

फोटो-14- गांव में पसरा सन्नाटा- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed