फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rule bypassing, board, display, signal idle

नियम दरकिनार, बोर्ड, डिस्प्ले, सिग्नल बेकार

Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
rule bypassing, board, display, signal idle
हरदोई। शहर में यातायात नियमों के प्रति वाहन चालक बेपरवाह है। नियमों को लेकर लगाए गए बोर्ड, डिस्प्ले, लाइट सिग्नल सब कुछ मनमाने यातायात के सामने बेकार है।
विज्ञापन

नियमों को दरकिनार कर चलने वाला यातायात पूरे शहर को जाम में फंसा देता है। इसके बाद भी जिम्मेदार बेखबर बने रहते हैं। शनिवार को कुछ चौराहों पर इसी तरह के दृश्य दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिनमें वाहन चालक बेपरवाही के साथ वाहन चलाते हुए चौराहों पर जाम लगाते रहे। चौराहों पर एक ओर से वाहनों को पास कराने के दौरान दूसरी ओर नियमानुसार वाहनों को स्टाप लाइन के पीछे रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासिंग का इशारा मिलने के बाद ही वाहन चालकों को स्टाप लाइन पार करनी चाहिए। स्टाप लाइन को लेकर बेपरवाह चालकों को जल्दी इतनी है कि बस चले तो दूसरी ओर पास हो रहे वाहनों के ऊपर फ्लाइंग करके निकल जाए।
बड़े वाहन हों या फिर दोपहिया। इस ओर बेपरवाही जारी है। वाहन सवारों को न तो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मौजूदगी की चिंता है और न ही चालान की। बस, वाहनों को रोकना नहीं है।
केस-एक- समय : करीब 11 बजे ।
नुमाइश चौराहे पर सांडी रोड एवं लखनऊ रोड के वाहनों को पास कराया जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने शाहजहांपुर रोड, रोडवेेज बस अड्डे की ओर का यातायात रोका हुआ था।
इसके बाद भी वाहन स्टाप लाइन को पार करते हुए आगे बढ़ते रहे। कोई इधर से उधर जिसका मन चाहे वो उधर। कुछ ही देर में वाहनों के इस तरह की आवाजाही से जाम लग गया। कर्मियों ने जैसे तैसे जाम खुलवाया और वाहनों को आगे बढ़ने के लिए रास्ता सुलभ कराया।
केस-2- समय : करीब 11: 40 बजे ।
सिनेमा चौराहे से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। चंद कदमों की दूरी पर ही सोल्जर बोर्ड का चौराहा है। वाहन चालकों को दिखाई भी दे रहा कि आगे ट्रैफिक पुलिस ने एक साइड में वाहनों में रोक रखा है।

इसके बाद भी वाहन चालक बेपरवाही के साथ स्टाप लाइन को पार कर वहां तक पहुंचते हैं, जहां पर ट्रैफिक पुलिस के कर्मी खड़े हैं।
केस-तीन-3- समय करीब 12: 10 बजे
जिंदपीर चौराहे पर सीतापुर मार्ग की ओर से आने वाले वाहन चले आ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर से यातायात निकाला जा रहा था। इस दौरान ट्रैफिक कर्मी भी चौराहे पर मौजूद थे।
ट्रैफिक कर्मी वाहन सवारों को रोकना चाहते हैं, मगर वाहन चालक बेपरवाही से बढ़ते रहते हैं। नतीजा जाम लगने लगता है। यातायात कर्मी देखते रह जाते हैं।
स्टाप लाइन के आगे रुकना नियमों के खिलाफ
जब यातायात को रोका जाए, तब वाहनों को सड़कों पर बनी स्टाप लाइन के भीतर रहना चाहिए। स्टाप लाइन के आगे वाहन रोकना या वाहन बढ़ाना नियमों के खिलाफ है।
सभी चौराहों पर इस ओर कर्मियों को अलर्ट किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों का चालान काटना सुनिश्चित किया जाएगा।
- विनोद यादव, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed