{"_id":"595933864f1c1b57548b45fe","slug":"rukhsar-gave-it-to-the-heart-of-the-boyfriend-s-infidelity","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर रुख्सार ने दी थी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर रुख्सार ने दी थी जान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कासिपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने प्रेमी की बेवफाई से आहत होने के बाद जहर खाकर जान दी थी। उसका करीब दो साल से लखनऊ निवासी रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते परिजनों ने दोनों की शादी भी तय कर दी थी। युवक ने शादी से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी शकील की रिश्तेदारी लखनऊ के थाना क्षेत्र ठाकुर गंज बजाजा निवासी मोबीन के यहां थी। करीब दो साल से मोबीन का शकील के घर आना-जाना था। इस दौरान शकील की बेटी रुख्सार से उसकी नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। परिजनों को भी दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई। इसके चलते मोबीन ने रुख्सार के साथ शादी करने की हामी भर दी थी। इसके बाद से मोबीन घर आने पर अक्सर रुख्सार से अकेले में भी मिलने लगा था।
विज्ञापन
दोनों की शादी तय होने के कारण परिजन भी इस बात पर आपत्ति नहीं जता रहे थे। करीब 15 दिन पहले मोबीन व रुख्सार का विवाद हुआ था। इसकी वजह मोबीन ने अपनी शादी दूसरी लड़की के साथ तय होना बताया था। इस संबंध में रुख्सार ने परिजनाें को भी बताया था।
उसने बताया था कि मोबीन भी अब उसके साथ शादी से इनकार कर रहा है। परिजनों ने मोबीन व उसके परिजनों से बातचीत की तो उधर से भी इनकार कर दिया गया। शादी से इनकार करने पर हताश रुख्सार ने शुक्रवार को जहर खा लिया था।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शकील की तहरीर पर पुलिस ने मोबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।