{"_id":"614231b68ebc3e79d2334818","slug":"roof-is-damaged-ultrasound-test-stopped-hardoi-news-knp6524024160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे की टपक रही छत, अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे की टपक रही छत, अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप
विज्ञापन
फोटो-19- अल्ट्रासाउंड कक्ष की छत से टपक रहा पानी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला चिकित्सालय के अल्ट्रासाउंड कक्ष की छत से पानी टपकने से अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप हो गई है। विगत 13 दिनों से रोजाना 40-45 मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए बैरग लौट रहे हैं। अस्पताल प्रशासन अभी तक अल्ट्रासाउंड व्यवस्था दुरुस्त नहीं करा सका है। मरीज व तीमारदार परेशान हैं।
जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाएं मरीजों के लिए मुसीबत बनी हैं। अस्पताल परिसर में बने डायग्नोस्टिक सेंटर के एक कमरे में अल्ट्रासाउंड होता है। जहां पर रोजाना 40-45 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने आते हैं। आलम यह है कि अल्ट्रासाउंड कक्ष की छत जर्जर हो गई है। दूसरे मंजिल पर बने वार्डों के शौचालय का पानी अल्ट्रासाउंड कक्ष में टपक रहा है। इसके चलते विगत दो सितंबर से अल्ट्रासाउंड
नहीं हो रहे हैं। रोजाना जांच कराने आ रहे मरीज बिना जांच के ही लौट रहे हैं। 13 दिन से अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप होने से मरीज व तीमारदार परेशान हैं। मजबूरन प्राइवेट सेंटरों पर महंगे दर पर अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अभी तक अल्ट्रासाउंड व्यवस्था दुरुस्त कराने में नाकाम साबित हो रहा है। सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि कमरे की छत से पानी टपकने की वजह से अल्ट्रासाउंड बंद है। बताया कि महिला चिकित्सालय में मरीजों के अल्ट्रासाउंड कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड जांच न होने से मरीज परेशान हैं। अस्पताल प्रशासन महिला चिकित्सालय में मरीजों को भेज कर अल्ट्रासाउंड कराने का दावा कर रहा है। आलम यह है कि वहां पर सिर्फ महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं,जबकि पुुरुष मरीजों को बिना जांच के टरकाया जा रहा है।