फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rogue lawyer injured in retaliatory firing, detained

वकील की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल, धरा गया

Fri, 04 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 04 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rogue lawyer injured in retaliatory firing, detained

हरदोई। एक वकील के घर में घुसे बदमाशों ने टोके  जाने पर फायरिंग शुरू कर दी। वकील ने भी लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। इससे एक बदमाश घायल होकर वहीं गिर पड़ा। यह देख उसके साथी भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


बुधवार रात की यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर की है। यहां अधिवक्ता ऋषिकांत परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब 2:30 बजे जीने के रास्ते से घर में दाखिल बदमाश चैनल खोलने का प्रयास कर रहे थे। आहट पाकर बरामदे में सो रहे ऋषिकांत जाग गए। उनके ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। ऋषिकांत ने भी बिस्तर के पास रखी दुनाली बंदूक से फायर झोंक दिया। कंघे और हाथ में छर्रे लगने से घायल हुआ एक बदमाश वहीं गिर पड़ा। इस पर उसके साथी फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज पर आए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई कोतवाली पुलिस को एक बदमाश घायल अवस्था में जीने के गेट के पास पड़ा मिला। पूछताछ में उसने साथियों की संख्या छह बताई। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल भेज दिया। शहर कोतवाल सुरजीत दुबे ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश से पूछताछ कर उसके साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed