फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roadways drivers are driving buses without wearing seat belts, the responsible people are not able to see it.

Hardoi News: सीट बेल्ट लगाए बिना बसें दौड़ा रहे रोडवेज के चालक, जिम्मेदारों को दिखते नहीं

Sat, 24 Jan 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Roadways drivers are driving buses without wearing seat belts, the responsible people are not able to see it.
फोटो-09- रोडवेज बस में बिना सीट बेल्ट की चालक की सीट। संवाद
हरदोई। सड़कों पर यातायात नियमों का पालन कराना केवल आम जनता की जिम्मेदारी बनकर रह गया है। जहां एक ओर बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के निकलने पर आम नागरिकों का तुरंत चालान हो जाता है। वहीं, सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाती रोडवेज बसें अधिकारियों को नजर नहीं आती हैं। रोडवेज बस में शायद ही कोई चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करता है। हर रूट पर बिना सीट बेल्ट लगाए चालक बस दौड़ाते नजर आते हैं।
विज्ञापन



जिले में परिवहन विभाग के बेड़े में करीब 205 रोडवेज बसें संचालित हो रही हैं। बेड़े में वैसे तो तमाम नई बसें आ चुकी हैं। इनमें सीट बेल्ट लगी होती है। वहीं, कई पुरानी बसों में तो सीट बेल्ट ही नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि नई बसों के शायद ही कोई चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करते हों। हर रूट पर रोडवेज चालक बिना सुरक्षा मानकों के बस दौड़ाते नजर आते हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर आंखें मूंदे हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि अधिकारी आम जनता को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हैं लेकिन रोडवेज के चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती और बसों की जांच तक भी नहीं की जाती। यातायात पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग के जिम्मेदार इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं देते हैं। उप संभागीय परिवहन विभाग से मिली जानकारी की बात करें तो रोडवेज बसों के किसी भी चालक का चालान सीट बेल्ट को लेकर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज चालकों को यातायात नियमों के अनुसार ही बस चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करना किसी भी चालक का अधिकार नहीं है। अगर कोई चालक यातायात नियम का उल्लंघन करते पकड़ा जाएगा तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। -भुवनेश्वर कुमार,
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed