{"_id":"6212735189a77455a32d6321","slug":"road-connecting-50-villages-turned-into-potholes-hardoi-news-knp6816755195","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 गांवों को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 गांवों को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली माल मार्ग से भरावन ब्लॉक के नेवादा से भटपुर को नौ किलोमीटर की दूरी से जोड़ने वाला मार्ग गड्ढा युक्त होने से करीब 50 गांवों के ग्रामीणों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गड्ढा युक्त सड़क होने के कारण पेट्रोल की मार सहित हिचकोलों का जोखिम भी उठाना पड़ता है। इसको लेकर ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक से मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या जस की तस है।
ग्रामीण सौरभ शुक्ला, सुशील सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ऋषभ दीक्षित, जितेंद्र आदि ने बताया कि सड़क 15 वर्ष पूर्व बनी हुई थी फिर चार साल बाद गड्ढा युक्त हो गई। मरम्मतीकरण के नाम पर सिर्फ खानापूरी हु
विज्ञापन
ई है। ग्रामीणों की मानें तो सड़क सही न होने से कई युवा शहरों में दैनिक मजदूरी कर रहे हैं।
नेवादा से भटपुर गड्ढा युक्त संपर्क मार्ग पर स्थित सेवाडीह में पुष्पा इंटर कॉलेज, अतरौली हार में जेपी लोधी इंटर कॉलेज, गोटइया में पंच पकरिया देवी इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने जाते हैं,फिर भी इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया गया।
नेवादा निवासी शुभम मिश्रा कहते हैं कि पंच पकरिया विद्यालय पढ़ने जाने के दौरान पेट्रोल की भी दोगुनी खपत होती है। पीपरगांव निवासी सिराजु ने बताया कि वह व्यापार करने के लिए बाइक से भटपुर होते हुए मनवा जाते हैं।
पिपरी नरायनपुर निवासी शिवकुमार सिंह कहते हैं कि सड़क की हालत यह है कि गर्भवती महिला को गांव से सीएचसी भरावन ले जाया जाए तो रास्ते में ही प्रसव होने का खतरा है।
गोड़वा खेम निवासी प्रधान सुशील सिंह ने बताया कि वर्षों से यह सड़क जर्जर व गड्ढा युक्त पड़ी हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
इन गांवों का है जुड़ाव
अतरौली माल मार्ग पर स्थित नेवादा से सीतापुर मार्ग को जोड़ने वाली नौ किमी सड़क से जुड़े पीपरगांव, प्रहलादखेड़ा, हाजीपुर, कसहिया, गोड़वाखेम, मंझिगवा शिवपुरी, ओढ़ा पट्टी, सुआ गाढ़ा तिगांवा, हीरूपुर गोटइया, पिपरी नरायनपुर, हयातगंज, टिठई, हन्नीखेड़ा, भोगीपुर आदि 50 गांव हैं।