फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   RO and ARO examination will be held for the first time in the district

Hardoi News: जिले में पहली बार होगी आरओ व एआरओ की परीक्षा

Sat, 25 Nov 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
RO and ARO examination will be held for the first time in the district
हरदोई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से फरवरी में होने वाली समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा इस बार जिले में भी होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के प्रस्ताव मांगें गए है। जिस पर विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रतिवर्ष समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। इसके लिए आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं। आयोग की ओर से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाता है। इसके लिए प्रत्येक जनपद से विद्यालयों का विवरण मंगता है। इस बार जनपद में भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोग की ओर से परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव मांगा गया है, जो आयोग की ओर से जारी मानकों को पूरा करते हो।
विज्ञापन

आयोग की ओर से 35 विद्यालयों का विवरण मांगा गया है। मगर आयोग के मानक के अनुसार शहर और उसके आसपास ऐसे विद्यालयों की संख्या कम हो रही है। विभाग की ओर से मॉनक के अनुरूप विद्यालय का विवरण तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही पीसीएस की मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए भी परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव आयोग से मांगा गया है। विभाग की ओर से विद्यालयों से प्रस्ताव लेकर जिला परीक्षा समिति के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed