{"_id":"3b0c9fcbd89cd4ad2411ceaf74466e0a","slug":"rita-bahuguna-not-permitted-to-pass-through-the-kannauj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीता बहुगुणा को कन्नौज से गुजरने की नहीं मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीता बहुगुणा को कन्नौज से गुजरने की नहीं मिली अनुमति
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कन्नौज में कर्फ्यू और उसके बाद के हालातों के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व लखनऊ कैंट विधायक रीता बहुगुणा जोशी व उनके साथ अन्य प्रदेश पदाधिकारियों को कन्नौज से गुजरने की अनुमति वहां के प्रशासन ने नहीं दी। इससे उन्हें हरदोई होते हुए फर्रुखाबाद जाना पड़ा।
इस दौरान लखनऊ चुंगी पर कांग्रेसियों ने उन सभी का स्वागत किया।
फतेहगढ़ में पार्टी बैठक व निजी कार्यक्रमों के लिए सोमवार की सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश सचिव व हरदोई जिले की प्रभारी शबनम पांडे व पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के साथ लखनऊ से निकली थीं। बताया गया कि वह पहले कन्नौज से होकर फतेहगढ़ जाने वाली थीं लेकिन कन्नौज के हालातों के दृष्टिगत रखते हुए वहां के प्रशासन ने वहां से न गुजरने की सलाह दी और अनुमति भी नहीं दी।
इस पर उनका काफिला इस जिले से होकर गुजरा। सूचना पर फूलमालाएं लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी लखनऊ चुंगी पर एकत्र हुए और सभी का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, शशि भूषण शुक्ल, ओमेंद्र वर्मा, आशीष सिंह, विक्रम पांडे, सरोज चंदेल, सत्यबोध, सुधा तिवारी, पीपी वर्मा, देवव्रत कोरी, ब्रजेश वर्मा, बबलू वर्मा आदि मौजूद रहे।