फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rishi's body found floating at Rajghat 10 days after drowning.

Hardoi News: डूबने के 10 दिन बाद राजघाट पर उतराता मिला ऋषी का शव

Sun, 16 Aug 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rishi's body found floating at Rajghat 10 days after drowning.
फोटो-49-ऋषी। फाइल फोटो
हरपालपुर। बीते तीन अगस्त को कुसुमखोर घाट पर गंगा में डूबे दो दोस्तों में से दूसरे का शव परिजन ने गोताखोरों की मदद से रविवार को बरामद कर लिया। शव बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के राजघाट के पास उतराता मिला। परिजन शव लेकर घर चले गए और अरवल थाने की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

चौंसार निवासी नारद अपने दोस्त शिवम और ऋषी के साथ बीते तीन अगस्त को कन्नौज के गौरीशंकर मंदिर में जल चढ़ाने गए थे। वहां से वापस आकर कुसुमखोर घाट पर गंगा में नहाने लगे थे। इस दौरान तीनों डूबने लगे। गोताखोरों ने शिवम को बाहर निकाल लिया था जबकि ऋषी और नारद डूब गए थे। सात अगस्त को नारद का शव राजघाट के पास उतराता मिला था। ऋषी का कोई सुराग नहीं लगा था लेकिन परिजन गोताखोरों की मदद से लगातार ऋषी की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को ऋषी का शव राजघाट के पास उतराता मिला। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और अरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को सूचना दी। इस पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। ऋषि का शव मिलने से परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed