फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Reward to find the faces of the children bloom

इनाम पाकर बच्चों के खिले चेहरे

Fri, 22 May 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 22 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Reward to find the faces of the children bloom

एचएम यूनिटी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण

विज्ञापन
समारोह में मुख्य अतिथि मुफ्ती नजीब कासमी ने कहा कि शिक्षा एक रौशनी है, जिसमें भविष्य के राहें तय करना आसान होता है। उन्होंने मुसलिम समाज को दुनियावी और दीनी तालीम दिलाने पर जोर दिया।

मुफ्ती नजीब ने कहा कि तालीम के सिलसिले में हमारे नबी ने दूर-दराज जाकर भी इसे हासिल करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वह देश तरक्की करता है, जहां के शहरी पढ़े लिखे हों। उन्होंने आजकल के समय में जरूरी दुनियावी तालीम हासिल करने का आह्वान करते हुए अभिभावकों से बच्चों को दीनी तालीम से भी जोड़े रखने की बात कही।

इस दौरान मुफ्ती नजीब ने कक्षा तीन की रगीबा जहरा को स्कूल टापर का पुरस्कार दिया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में अव्वल रहने वाले बच्चों को भी इनाम से नवाजा। इनमें कक्षा पांच के शहनवाज खां व अंशुल कुमार, कक्षा चार के निशा मंसूरी, मुस्कान जैदी, मोहम्मद शाद, रोली व शोभित।

कक्षा तीन के रगीबा, ऐमन, फरीद, कक्षा दो के अमन रजा, साबिया, अरमान एवं कक्षा एक के अदीबा, इस्लाम व तुफैल के नाम शामिल हैं। इसी तरह से जूनियर वर्ग में कक्षा छह से निशात फातिमा, कक्षा सात से नूरी बानो, खालिद, कक्षा आठ से सोहाना व तसलीम खां को अव्वल पुरस्कार से नवाजा गया।

कक्षा एन सी में अंकित, अरशद, अलफिशां, एलकेजी में अमीर हमजा, आतिफा, उम्मे ऐमन, यूकेजी से शीतल, दीपक व अंजली को प्रथम रहने पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मास्टर साजिद खां, सलमान, अफजाल, शकील, नसीम, सबील खां व नसीम खां आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed