{"_id":"5e31c06c8ebc3e4ad92972bc","slug":"retired-teachers-hounoured-hardoi-news-knp541285980","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन
मल्लावां में सम्मानित शिक्षकों के साथ विधायक आशीष सिंह।
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। बीआरसी पर बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने की। मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। वह हमेशा शिक्षा को बढ़ावा देने व समाज को सही दिशा दिखाने का काम करता है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज की धुरी होता है। उम्मीद है कि शिक्षक ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
विधायक ने सेवानिवृत्त शिक्षक रामविलास, मिथलेश वर्मा, सिद्धेश्वरी, चंदकली, शांती देवी, राजकुमार, श्रीकृष्ण, राबिया खातून, माया त्रिपाठी, गंगा देवी, रामअवतार, नत्थूलाल को सम्मानित किया। इस मौके पर योगेश, शिवेंद्र, विवेक, गिरजेश, अरविंद कनौजिया, नीरज विद्यार्थी, अजीत रमन सिंह, कल्लू पटेल व विपिन पटेल आदि मौजूद रहे।